विषय सूची (In This Article)
चातुर्मास Chaturmas में क्या कुछ होता है? नमस्कार दोस्तों, हिंदू धर्म में चातुर्मास Chaturmas को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण समय माना जाता है।
चातुर्मास Chaturmas में क्या कुछ होता है? नमस्कार दोस्तों, हिंदू धर्म में चातुर्मास Chaturmas को अत्यंत पवित्र और…
चातुर्मास Chaturmas में क्या कुछ होता है? नमस्कार दोस्तों, हिंदू धर्म में चातुर्मास Chaturmas को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण समय माना जाता है।

इन चार महीनों में शिव जी की आराधना करने से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है। सोमवार का व्रत, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और शिव पुराण का पाठ विशेष पुण्य प्रदान करता है। वहीं तुलसी पूजा, व्रत, ब्रह्मचर्य का पालन और गरीबों को दान देना भी शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि के कार्य में प्रवृत्त होते हैं। इसी दिन से विवाह और अन्य शुभ कार्यों की अनुमति मिलती है।
अगर आपने इन दिनों में पूरे परिवार के साथ मिलकर शिव चालीसा करते हैं तो आपको इसका फायदा जरूर मिल सकता है। वही क्या कुछ नहीं करना चाहिए इसके बारे में भी जान लेते हैं। इस दिन किसी भी व्यक्ति को नाराज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन लड़ाई झगड़े से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दिन आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
चातुर्मास Chaturmas आत्मिक शुद्धि, संयम और भक्ति का प्रतीक है। इस दौरान किया गया हर एक पुण्यकर्म व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। अतः इस वर्ष 6 जुलाई से शुरू हो रहे चातुर्मास Chaturmas में भगवान शिव और विष्णु की आराधना करके अपने जीवन को पवित्र बनाएं हर हर महादेव! जय श्रीहरि।